
एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का पहला भाग दीवाली से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म का आधिकारिक नाम 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' रखा गया है। निर्माताओं ने 29 सितंबर को नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी वैश्विक रिलीज तारीख 6 नवंबर 2026 घोषित की थी। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म भारत में 4 नवंबर से पेड प्रीव्यू के जरिए दिखाई जा सकती है, जबकि 5 नवंबर को इसकी अंतरराष्ट्रीय रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बड़े बजट और भव्य विजुअल इफेक्ट्स के कारण यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है।





