
x
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में खूब तमाशा देखने को मिल रहा है. कुछ दिनों पहले ही शो में छह साल का लीप दिखाया गया. लीप के बाद से दर्शकों के ये शो इस कदर पसंद आने लगा कि टीआरपी लिस्ट में पिछले दो हफ्ते से नंबर वन के पोजिशन पर बना हुआ है|इस शो ने अनुपमा से नंबर वन की गद्दी छीन ली है. शो में अब तक देखने को मिला कि छह साल के बाद मिहिर और तुलसी का आमना-सामना हो चुका है. तुलसी को सामने देख मिहिर हैरान रह गया. इस दौरान बातों ही बातों में मिहिर ने तुलसी से सॉरी भी कहा|
हालांकि, उसने तुलसी को चैलेंज भी कर दिया कि अब मत भागना. मिहिर ने कहा कि तुमने बिजनेस किया है, बड़े-बड़े क्लाइंट्स मिलेंगे, बड़ा ऑर्डर मिलेगा, कैसे संभालोगी. तुलसी कहती है मैं कर लूंगी , भागूंगी नहीं. मिहिर इस दौरान तुलसी को खरी-खोटी सुनाता है. तुलसी के गुस्से को देख नॉयना डर जाती है|हालांकि, बाद में वो अकेले में खड़ा रहता है, तब पार्थ वहां पहुंचता है. पार्थ कहता है कि दादू मैंने देखा आप बा से मिले, आपने जो बोला वो भी मैंने सुना. पार्थ आगे कहता है कि मैं जानता हूं आपने बा को ऐसे क्यों बोला क्योंकि आप चाहते हैं कि वो यहां से ना जाएं|
मिहिर इमोशनल होकर पार्थ से कहता है कि हमारी जिंदगी में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो दूर चले जाते हैं फिर भी दूर नहीं जा पाते.मिहिर आगे कहता है कि तुलसी उन्हीं में से एक है. तुलसी के दिल का एक हिस्सा अभी भी मेरे दिल में धड़कता है. उसके बाद मिहिर शांति निकेतन पहुंचता है|
वहां वो गायत्री को तुलसी के बारे में बताता है. वो कहता है कि अब वो हमारी तुलसी नहीं रही. उस पर हमारा कोई हक नहीं. हम सब अपना हक खो चुके हैं. मैं उसे भूल चुका हूं, जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं. मिहिर कहता है कि मैंने उसे ये सब कहा. इतना ही नहीं ये भी कहा कि मुझे उसकी कोई जरूरत नहीं|दूसरी तरफ वृंदा से तुलसी इमोशनल होकर अपने दिल की बात कहती है. वो कहती है कि जिसके लिए पूरी जिंदगी लगा दी, उसने मेरा दिल तोड़ दिया. तुलसी कहती है कि वो उन लड़कियों को इस लायक बनाएंगी कि कोई दूसरा मिहिर फिर से दूसरी तुलसी का दिल नहीं तोड़ पाए|
TagsKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu ThiमिहिरतुलसीMihirTulsi जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





