मनोरंजन

Kuberaa Day 5: धनुष की फिल्म 'कुबेर' की कमाई में पांचवें दिन आई गिरावट

Sarita
25 Jun 2025 6:44 AM IST
Kuberaa Day 5: धनुष की फिल्म कुबेर की कमाई में पांचवें दिन आई गिरावट
x
Kuberaa Day 5: धनुष और नागार्जुन हिंदी पट्टी के जितने मशहूर हैं, उतने ही साउथ इंडियन दर्शकों के बीच भी हैं। हाल ही में इन दोनों बेहतरीन कलाकारों की साउथ फिल्म 'कुबेर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानिए इस फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई की। मंगलवार को इसकी कमाई में क्यों गिरावट आई।
अभी तक मिले शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 'कुबेर' ने पांचवें दिन सिर्फ 4.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि चौथे दिन इसने 6.8 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार और रविवार को इसने करीब 16 से 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म वीकेंड पर ही मालामाल हुई। ऐसा भी होता है कि वीकेंड पर दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने आते हैं। यही वजह है कि सोमवार और मंगलवार को 'कुबेर' की कमाई में गिरावट आई।
फिल्म 'कुबेर' का अब तक का कुल कलेक्शन 59.51 करोड़ रुपये है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 120 करोड़ रुपये में बनी है। इस तरह इसने अपने बजट का आधा हिस्सा वसूल कर लिया है। आने वाले वीकेंड में इसकी कमाई और बढ़ सकती है।
फिल्म 'कुबेर' की कहानी पावर और पैसे के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें धनुष एक भिखारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। नागार्जुन ने एक सीधे-सादे और ईमानदार व्यक्ति की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ और दिलीप ताहिल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक शेखर कम्मुला हैं।
फिलहाल आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' भी सिनेमाघरों में चल रही है। इस फिल्म से पैन इंडिया फिल्म 'कुबेर' मुकाबला कर रही है। दोनों फिल्मों के दर्शक अलग-अलग हैं। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है।
Next Story