मनोरंजन

KSBKBT Spoiler: नोयना लेंगी तुलसी का घर तोड़ने का फैसला, एक्स बनेगा रास्ते का कांटा

Sarita
3 Sept 2025 12:14 PM IST
KSBKBT Spoiler: नोयना लेंगी तुलसी का घर तोड़ने का फैसला, एक्स बनेगा रास्ते का कांटा
x
KSBKBT Spoiler: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में बड़ा बदलाव आने वाला है। अब शो में नयना के एक्स को इंट्रोड्यूस कर दिया गया है। ऐसे में मिहिर चाहता है कि नयना किसी तरह अपने एक्स के पास वापस चली जाए। लेकिन नयना के दिल में तो बस मिहिर ही बसता है।
शो में अब तक देखा गया है कि गणपति विसर्जन के दौरान नयना फैसला करती है कि अब वो अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ेगी। इधर, मिहिर नयना को उसके एक्स के करीब लाने की कोशिश करता है। हालाँकि, उसकी ये कोशिश मिहिर पर ही भारी पड़ने वाली है।
दूसरी तरफ, परिधि की मुलाकात नयना से होगी। इस दौरान परिधि, नयना से तुलसी के बारे में बेतुकी बातें करेगी। परिधि कहती है कि तुलसी अपने बच्चों से ज़्यादा प्यार करती है। नोयना परिधि के गुस्से का पूरा फायदा उठाएगी और तुलसी के खिलाफ उसके कान भरेगी।
इस बीच, मिहिर बार-बार नयना से अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ने के लिए कहेगा। क्योंकि वह नयना को खुश देखना चाहता है। मिहिर की बातें सुनकर नयना हैरान रह जाएगी। नयना को लगेगा कि मिहिर उसके करीब आना चाहता है। जबकि, वह नयना को उसके एक्स के पास जाने के लिए कह रहा है। इस गलतफहमी की वजह से नयना एक बड़ा फैसला लेने वाली है। नयना अब फैसला करेगी कि वह मिहिर की ज़िंदगी में तुलसी की जगह लेगी।
तुलसी को भी जल्द ही नयना की हरकतों का अंदाज़ा हो जाएगा। ऐसे में तुलसी और मिहिर का रिश्ता एक बार फिर खतरे में पड़ने वाला है। हालाँकि, नयना का एक्स बार-बार उसके रास्ते में आने वाला है। इधर, सच्चाई जानने के बाद तुलसी भी नयना के पीछे पड़ जाएगी।
Next Story