
x
KSBKBT 2 Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा से भर चुका है। नॉयना की चालें, मिहिर का गुस्सा और तुलसी का त्याग इन सभी के चलते कहानी में लगातार नए ट्विस्ट आ रहे हैं। दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स में एक ऐसा मोड़ देखने को मिलेगा, जो पूरी कहानी की दिशा बदल देगा। बीते एपिसोड्स में देखा गया कि नॉयना, मिहिर को पाने के लिए हर हद पार कर चुकी है। वह शादी के नाम पर भी मिहिर पर दबाव बनाने लगी, जिसके चलते मिहिर उस पर भड़क गया।
मिहिर का सीधा आरोप था कि नॉयना एक गलत इंसान से शादी कर रही है। यह सुनकर नॉयना ने पलटवार किया और कहा कि कम से कम वो मिहिर की तरह उसे छोड़कर तो नहीं गया। आने वाले एपिसोड्स में नॉयना एक बार फिर मिहिर को उकसाने की कोशिश करेगी। वहीं मिहिर भी कसम खा लेगा कि वह किसी भी हाल में नॉयना की यह शादी रुकवाएगा। इसी तनाव के बीच कहानी में तुलसी का बड़ा फैसला सामने आएगा।
तुलसी, नॉयना की शादी के लिए खुद एक खूबसूरत लाल जोड़ा सिलवाएगी, और यह बात वह मिहिर को बताकर उसे चौंका देगी। तुलसी कहेगी कि वह समझ नहीं पा रही थी कि नॉयना को शादी में क्या तोहफा दे, इसलिए उसने अपने हाथों से एक शानदार दुल्हन का जोड़ा बनवाया है। यह कदम तुलसी का बड़ा त्याग दिखाता है, लेकिन साथ ही दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या तुलसी खुद ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही है। दूसरी ओर, परिवार में परी और रणविजय की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।
जहां एक तरफ शादी का माहौल होगा, वहीं दूसरी तरफ तुलसी रणविजय की असलियत उजागर करने के लिए सबूत इकट्ठा कर रही होगी। शादी के मंडप में नॉयना का असली ड्रामा शुरू होगा। मिहिर को पाने की लालसा में वह अपनी शादी तोड़ने की कोशिश करेगी, लेकिन उसका बिजनेस पार्टनर उसे ब्लैकमेल करते हुए मंडप छोड़कर भागने से इंकार कर देगा। मजबूर होकर नॉयना को वही शादी करनी पड़ेगी जिससे वह खुद भागना चाहती थी। शो में मिहिर नॉयना को बचाएगा, जबकि परी की शादी में भी घमासान मच जाएगा। तुलसी सबूतों के साथ रणविजय की पोल परिवार के सामने खोलेगी।
TagsKSBKBT 2तुलसीसौतननॉयनाKSBKBT 2Tulsico-wifeNoyna जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





