
x
Hrithik Roshan: 'वॉर 2' War 2 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. रिलीज़ से पहले, इस फिल्म से लोगों को काफ़ी उम्मीदें थीं, क्योंकि इसमें दो सबसे बड़े सितारे एक साथ नज़र आए. ऋतिक रोशन Hrithik Roshan ने इस फ्रेंचाइजी में कबीर के किरदार में कमबैक किया था. वहीं जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म में दमदार रोल प्ले किया था. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई वॉर 2 War 2 को काफई चर्चा के बावजूद मिला-जुला रिव्यू मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. अब ऋतिक रोशन Hrithik Roshan ने फाइनली वॉर 2 को लेकर चुप्पी तोड़ी है और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है.
ऋतिक रोशन Hrithik Roshan ने 'वॉर 2' War 2 के सेट से यादें शेयर की
ऋतिक रोशन Hrithik Roshan ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें और एक लंबा नोट सोशल मीडिया पर शेयर कि.. अपने कैप्शन में, उन्होंने बताया कि कबीर की भूमिका निभाना कितना आसान था. उन्होंने लिखा, "कबीर का किरदार निभाना बहुत मज़ेदार था. बहुत कंफर्टेबल था, उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता था. यह आसान होने वाला था. आखिरकार एक ऐसी फिल्म जो मैं भी कर सकता था, जैसे कई अन्य करते हैं, इसे सरल रखें, अभिनेता का किरदार निभाएं, अपना काम करें और घर आ जाएं. और यह बिल्कुल वैसा ही था. मेरे निर्देशक अयान ने मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा. सेट पर उनकी एनर्जी देखकर बहुत खुशी हुई."
ऋतिक रोशन Hrithik Roshan ने माना कि सब कुछ बहुत परफेक्ट लग रहा था
ऋतिक रोशन Hrithik Roshan ने फिर स्वीकार किया कि हालांकि उन्हें यह भूमिका आसान लगी, लेकिन उनके मन में संदेह की एक छोटी सी आवाज़ कभी नहीं आई. उन्होंने कहा, "सब कुछ कितना परफेक्ट लग रहा था. मानो ये होना ही था. पक्का इरादा था. कोई चिंता नहीं, बस अपना काम सही से करना था. और मैंने किया भी. लेकिन उस बेतुके यकीन के पीछे कुछ छिपा था. एक आवाज़ जिसे मैं दबाता रहा, "ये बहुत आसान है... मैं ये अच्छी तरह जानता हूं. " और एक दूसरी आवाज कह रही थी, "मैं इसका हकदार हूं, हर फिल्म एक टॉर्चर और आघात नहीं होती और कभी कभी उस पल को और एक्टिंग को एंजॉय करना ही काफी है."
'वॉर 2' War 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, 'वॉर 2' War 2 स्टार पावर से भरपूर थी. ऋतिक रोशन Hrithik Roshan और जूनियर एनटीआर के साथ, फिल्म में कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा भी थे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कुल लागत 400 करोड़ रुपये थी, जिसमें प्रोडक्शन और मार्केटिंग दोनों खर्च शामिल थे. बजट और स्टार कास्ट के बावजूद, फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. सैकनिल्क के अनुसार, 'वॉर 2' War 2 ने भारत में 236.55 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा कमाई की थी.
Next Story





