
x
HIT 3-Retro Day 5 Box Office: दक्षिण भारतीय फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने जिस तरह हिंदी पट्टी के दर्शकों का दिल जीता था, वह बड़ी बात थी। इस फिल्म ने देश भर में ही बेहतरीन कलेक्शन किया। हाल ही में दो साउथ फिल्में, हिट 3' और 'रेट्रो' भी रिलीज हुईं। आज इन दोनों फिल्मों को थिएटर में लगे हुए पांच दिन हो चुके हैं। जानिए, इन फिल्मों ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोर लिए हैं।
पांचवें दिन में ‘हिट 3’ का कलेक्शन
एक्टर नानी की फिल्म 'हिट 3' की बात करें तो पांचवें दिन इस फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया (शुरुआती आंकड़ों के अनुसार) है। वहीं इसका कुल कलेक्शन भी 56. 30 करोड़ रुपये हुआ है। 21 करोड़ से अपना खाता खोलने वाली यह फिल्म अब काफी कम कमा रही है। पांचवें दिन में आकर इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई।
'रेट्रो' की कमाई का क्या है हाल
एक्टर सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' की बात की जाए तो इसका हाल भी पांचवें दिन में आकर बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। फिल्म ने अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पांचवें दिन में 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं कुल कलेक्शन भी इस फिल्म का 46.50 करोड़ रुपये हुआ है। इस फिल्म में हीरोइन के तौर पर पूजा हेगड़े नजर आईं।
साउथ फिल्म 'हिट 3' और 'रेट्रो' की सिनेमाघर में टक्कर बॉलीवुड फिल्म ‘रेड 2’ और ‘द भूतनी’ से है। संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ को कोई बड़ा कलेक्शन नहीं कर रही है लेकिन अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ जरूर बढ़िया कलेक्शन कर रही है। इस तरह से 'हिट 3' और 'रेट्रो' जैसी साउथ फिल्म के सामने मुकाबले में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ खड़ी नजर आ रही है।
TagsHIT 3-Retro Day 5रेट्रोबेहतरहिट 3HIT 3-Retro Day 5RetroBetterHit 3जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





