
x
Entertainment: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की कहानी और इससे जुड़े इमोशन भी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब हो रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी। उम्मीद थी कि इस बार अक्षय कुमार कुछ ऐसा करेंगे जिससे हर कोई खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएगा। क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 सनी देओल की 'जाट' Jaat का कुछ खास नुकसान नहीं कर पाई। आपने सही सुना, 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 ने रिलीज के पहले दिन 'जाट' से कम कमाई की है।
सभी ने अंदाजा लगाया था कि 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 के आते ही सनी देओल की 'जाट' Jaat भारी पड़ जाएगी। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म पहले दिन की कमाई के मामले में 'जाट'Jaat को टक्कर नहीं दे पाई। सैकैनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50* करोड़ की कमाई की है। हालांकि, इस फिल्म से बेहतर की उम्मीद थी।
'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 ने 'जाट' Jaat को पछाड़ा
सनी पाजी की 'जाट' भले ही अपनी धीमी गति के कारण निराश कर गई हो, लेकिन इसकी स्थिति अक्षय कुमार की फिल्म से बेहतर रही। 'जाट' ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ की कमाई की, जो 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 से करीब 2 करोड़ ज्यादा है। इतना ही नहीं, यह भी अनुमान लगाया जा रहा था कि 'केसरी चैप्टर 2'Kesari Chapter 2 की रिलीज के तुरंत बाद 'जाट' Jaat की कमाई में और गिरावट आएगी। लेकिन 'जाट' ने 7वें और 8वें दिन के मुकाबले 18 अप्रैल को ज्यादा कमाई करके सभी का मुंह बंद कर दिया है।
अक्षय कुमार के सामने नहीं झुकी 'जाट'
रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 4.25* करोड़ की कमाई की है. वहीं सनी देओल की इस फिल्म ने 7वें और 8वें दिन 4-4 करोड़ का कलेक्शन किया था. 'जाट' Jaat का अब कुल कलेक्शन 65.90 करोड़ हो गया है. हालांकि, फिल्म बनाने में मेकर्स ने 100 करोड़ खर्च किए हैं. सनी देओल की फिल्म के सामने सबसे बड़ा टारगेट फिल्म का बजट वसूलना है.
5 फ्लॉप के बाद अब 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 का क्या होगा?
वहीं अक्षय कुमार की बात करें तो 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 से पहले उनकी 5 फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं. साल 2023 में फिल्म 'OMG2' आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. ऐसे में उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय की हिट की तलाश खत्म होगी. लेकिन फिल्म की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स को थोड़ा निराश किया है। लेकिन लोगों की नजरें शनिवार और रविवार पर टिकी हैं, फिल्म इन दो दिनों में अच्छी कमाई कर सकती है।
TagsEntertainmentJAATकेसरी चैप्टर 2फीकीEntertainmentKesari Chapter 2paleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





