
x
Emergency : जनवरी के महीने में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होनी थीं जिनसे काफी उम्मीद जताई जा रही थी। फतेह और बेबी जॉन की असफलता के बाद अब मैदान में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और न्यू कमर्स अमन देवगन-राशा थडानी उतर आए हैं। इनकी फिल्में इमजेंसी (Emergency) और आजाद (Azaad) बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर रही हैं, चलिए आपको बताते हैं।
कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा इमरजेंसी और अजय देवगन स्टारर पीरियड ड्रामा आजाद एक ही दिन 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। एक ओर इमरजेंसी से कंगना रनौत बतौर निर्देशक डेब्यू कर रही थीं, दूसरी ओर आजाद से राशा थडानी और अमन देवगन ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया है। दोनों ही फिल्मों को लेकर खूब बज बना हुआ था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर बाजी इमरजेंसी ने मार ली।
इमरजेंसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Emergency Box Office Collection)
कंगना रनौत की इमरजेंसी को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आजाद से अच्छी ओपनिंग मिली थी। फिल्म ने 3.11 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वीकेंड पर भी मूवी का कलेक्शन शानदार रहा, लेकिन सोमवार की परीक्षा में यह फिल्म लड़खड़ा गई है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, इमरजेंसी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 1.4 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके मतलब फिल्म की कमाई में करीब 75 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, यह ऑफिशियल आंकड़े नहीं हैं।
इमरजेंसी का डे वाइस कलेक्शन...
पहला दिन- 3.11 करोड़
दूसरा दिन- 4.28 करोड़
तीसरा दिन- 4.87 करोड़
चौथा दिन- 1.4 करोड़ (शुरुआती)
टोटल कलेक्शन- 13.66 करोड़ रुपये
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म आजाद से अमन और राशा ने अभिनय का लोहा मनवाया है। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ तो हुई है, लेकिन कमाई इमरजेंसी से बहुत कम है। आलम यह है कि मूवी चौथे दिन ही लाखों में सिमट गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को आजाद ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 53 लाख रुपये कमाए हैं।
इमरजेंसी का डे वाइस कलेक्शन...
पहला दिन- 3.11 करोड़
दूसरा दिन- 4.28 करोड़
तीसरा दिन- 4.87 करोड़
चौथा दिन- 1.4 करोड़ (शुरुआती)
टोटल कलेक्शन- 13.66 करोड़ रुपये
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म आजाद से अमन और राशा ने अभिनय का लोहा मनवाया है। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ तो हुई है, लेकिन कमाई इमरजेंसी से बहुत कम है। आलम यह है कि मूवी चौथे दिन ही लाखों में सिमट गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को आजाद ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 53 लाख रुपये कमाए हैं।
TagsEmergencyसोमवारटेस्टकंगना रनौतइमरजेंसीहालEmergencyMondayTestKangana RanautConditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





