भारत

रिटायर्ड फौजी ने ये क्या कर डाला, सीसीटीवी कैमरे में सब रिकॉर्ड, गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Jan 2025 8:09 AM IST
रिटायर्ड फौजी ने ये क्या कर डाला, सीसीटीवी कैमरे में सब रिकॉर्ड, गिरफ्तार
x
वीडियो हुआ वायरल.
आगरा: यूपी के आगरा में एक सेवानिवृत्त फौजी द्वारा सड़क पर घूम रहे कुत्ते पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 19 जनवरी की है, जब सालीग्राम विहार के निवासी और रिटायर्ड फौजी होतम सिंह ने अपने लाइसेंसी हथियार से आवारा कुत्ते पर गोली चला दी. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद एक एनजीओ की टीम ने घायल कुत्ते को सरकारी पशु अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया. एनजीओ द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया गया.
ताजमहल सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त सैयद आरिब अहमद ने बताया कि आरोपी होतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया गया है और बंदूक का लाइसेंस रद्द करने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है.
पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी ने पहले भी जानवरों के खिलाफ अपने हथियार का इस्तेमाल किया था. मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story