
x
Emergency इमरजेंसी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत Kangana Ranaut की फिल्म 'इमरजेंसी' Emergency इस समय ओटीटी पर अपना जादू दिखा रही है। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू न दिखा पाई हो, लेकिन इसने ओटीटी पर अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। जी हां, फिल्म के डिजिटल राइट्स भारी भरकम रकम में बेचे गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस फिल्म ने कितनी कमाई की है, तो आइए जानते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी' Emergency
नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है। वहीं, अगर फिल्म के डिजिटल राइट्स की कीमत की बात करें तो 123 तेलुगु डॉट कॉम के मुताबिक, इस फिल्म के डिजिटल राइट्स 80 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदे गए हैं। इन आंकड़ों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है।
17 जनवरी 2025 को
वहीं, अगर फिल्म 'इमरजेंसी' Emergency की बात करें तो यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। वहीं, अगर फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के दिन यानी पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो इसकी उम्मीदों से काफी कम था।
कंगना हैं मुख्य भूमिका में
इतना ही नहीं, अगर फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने सिर्फ 16.52 का कुल कलेक्शन किया था जो इसके बजट से काफी कम था। इस फिल्म में कंगना रनौत Kangana Ranaut' ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी जैसे सितारे भी नजर आए हैं।
80 करोड़ रुपये में बिके डिजिटल राइट्स
इतना ही नहीं, अगर ये आंकड़े सही हैं और फिल्म के डिजिटल राइट्स 80 करोड़ रुपये में बिके हैं, तो फिल्म के डिजिटल राइट्स ने डूबते को सहारा देने का बड़ा काम किया है और कंगना और फिल्म की टीम को नुकसान से बचाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है।
TagsEmergencyसिनेमाघरोंफ्लॉपकंगनाइमरजेंसीOTTराइट्स EmergencytheatresflopKanganarightsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





