मनोरंजन

इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण ने चॉकलेट लव किया जाहिर, रणवीर ने कमेंट मे लिखा -आजा तुझे गोद में बिठा के न्यूटेला खिलाऊं

Apurva Srivastav
5 March 2021 1:34 PM GMT
इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण ने चॉकलेट लव किया जाहिर, रणवीर ने कमेंट मे लिखा -आजा तुझे गोद में बिठा के न्यूटेला खिलाऊं
x
अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी से सभी का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी से सभी का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं और कमेंट के जरिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। वैसे दीपिका के लिए प्यार जाहिर करने में उनके पति व बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी पीछे नहीं रहते हैं।

दीपिका ने जाहिर क्या चॉकलेट लव
दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपना चॉकलेट लव जाहिर किया। दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो चॉकलेट को काफी चाव से खाती नजर आ रही हैं। वहीं कैप्शन में दीपिका ने लिखा किसी चॉकलेट लवर के साथ साझा करो। दीपिका के इस पोस्ट को करीब साढ़े तीन मिलियन लोगों ने देखा और हजारों सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स भी किए।
रणवीर का कमेंट वायरल
इन हजारों कमेंट्स के बीच एक कमेंट बॉलीवुड अभिनेता व दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह का भी था। रणवीर ने दीपिका के वीडियो पर कमेंट में लिखा, 'आजा तुझे गोद में बिठा के न्यूटेला खिलाऊं।' देखते ही देखते रणवीर सिंह का ये कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैन्स इस कमेंट पर भी खूब कमेंट करने लगे। याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब रणवीर ने दीपिका के किसी पोस्ट पर ऐसा प्यारा या मजेदार कमेंट किया हो। इससे पहले भी रणवीर कई बार ऐसा कर चुके हैं, वहीं दीपिका भी सोशल मीडिया पर रणवीर के साथ अक्सर मस्ती मजाक करती नजर आ जाती हैं।
83 में रणवीर के साथ दिखेंगी दीपिका
बात दोनों सितारों के वर्कफ्रंट की करें तो दोनों जल्दी ही फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे तो वहीं दीपिका, कपिल देव की पत्नी के किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे। वहीं फिल्म जयेशभाई जोरदार और सूर्यवंशी भी रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। हालांकि सूर्यवंशी में रणवीर का कैमियो होगा।
ऋतिक रोशन के साथ करेंगी धमाका
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण जल्दी ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। इसके अलावा शकुन बत्रा की एक फिल्म में भी दीपिका फैन्स को दिखेंगी। फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के अलावा दीपिका पहली बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में दिखेंगी।


Next Story