मनोरंजन
श्राप या साजिश? Sony SAB के 'तेनाली रामा' में भेड़ियों के हमलों की सच्चाई के करीब पहुँचे तेनाली
Gulabi Jagat
11 April 2025 10:54 PM IST
x
Mumbai: सोनी सब का 'तेनाली रामा' अपने प्रतिभाशाली दरबारी कवि और रणनीतिकार तेनाली रामा (कृष्णा भरद्वाज द्वारा सजीव) की दिलचस्प कहानियों के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है। हाल के एपिसोड्स में तेनाली रामा ने सुझाव दिया कि केलाड़ी राज्य के सिंहासन पर एक नए राजा को बैठाया जाए, ताकि श्राप और भेड़ियों के हमलों की सच्चाई का पता लगाया जा सके।
आगामी एपिसोड्स में रामा इस रहस्य की गहराई में जाने के लिए रणनीति बनाते हैं। रामा को अदोनी (धर्मेंद्र त्रिपाठी) और राजा चौदप्पा राय (राजा चौधरी) की बहन वसुधा (प्रिया शिंदे) पर शक होने लगता है, खासकर तब जब उन्हें पता चलता है कि भेड़ियों को फँसाने वाला जाल किसी इंसान ने काटा था—और ये दोनों ही उस जाल को लेकर आए थे। रहस्य और भी रोमांचक हो जाता है जब राजा कृष्णदेवराय (आदित्य रेडिज) केलाड़ी पहुँचते हैं और रामा के साथ इस गुत्थी को सुलझाने में जुट जाते हैं। इसी बीच बहमनी सेना ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले के बाद एक चौंकाने वाला सच सामने आता है—बहमनियों को हमेशा से पता था कि श्राप झूठा है। उन्होंने डर और अशांति फैलाने के लिए ये झूठ गढ़ा था, ताकि केलाड़ी राज्य को कमजोर कर सत्ता हथिया सकें। असली दुश्मन का पर्दाफाश होने के बाद, अब रामा के सामने सबसे बड़ा सवाल है—केलाड़ी दरबार में कौन बहमनियों को अंदरूनी जानकारी दे रहा है?
क्या रामा समय रहते इस गद्दार का भांडा फोड़ पाएंगे?
तेनाली रामा की भूमिका निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने कहा, "यह कहानी तेनाली की सबसे बड़ी ताकत को दिखाती है—सच और न्याय के रास्ते पर चलते हुए दस कदम आगे सोचने की उनकी क्षमता। शापित सिंहासन का रहस्य तेनाली की रणनीतिक बुद्धिमत्ता और भावनात्मक गहराई को सामने लाता है, खासकर जब दोस्त और दुश्मन के बीच की रेखा धुंधली होने लगती है। इस कहानी को जीना रोमांचक रहा, और मैं दर्शकों के लिए उत्साहित हूँ कि वे देखेंगे कि कैसे तेनाली अपने अनोखे अंदाज में सच्चाई उजागर करता है।"
देखिए 'तेनाली रामा', हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।
Tagsश्राप या साजिशSony SABतेनाली रामाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





