मनोरंजन

Chhaava: छावा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, सीएम ने की फिल्म की तारीफ

Sarita
20 Feb 2025 9:06 AM IST
Chhaava:   छावा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, सीएम ने की फिल्म की तारीफ
x
Chhaava छावा: विक्की कौशल Vicky Kaushal की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' Chhaava दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। अक्षय खन्ना ने फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाया है। 'छावा' ने महज 6 दिनों में 197 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
अब 'छावा'Chhaava के चाहने वालों के लिए एक और खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के खास मौके पर मैं उनके बेटे संभाजी महाराज पर आधारित हिंदी फिल्म 'छावा' को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।" इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा को टैक्स फ्री करने की अपील पर प्रतिक्रिया दी थी। सीएम फडणवीस ने की 'छावा' की तारीफ
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म 'छावा'Chhaava के ऐतिहासिक प्रस्तुतिकरण की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि फिल्म को जनता से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
सीएम फडणवीस ने कहा, "मुझे खुशी है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर एक बेहतरीन फिल्म बनाई गई है। हालांकि मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन लोगों से सुना है कि यह फिल्म इतिहास के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ किए बिना बनाई गई है।" उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र ने 2017 में ही
मनोरंजन
कर समाप्त कर दिया था, "हम देखेंगे कि इस फिल्म को बढ़ावा देने और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं।" इस बीच, विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगातार सिनेमाघरों में उमड़ रही है। सैकैनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने महज 6 दिनों में 197.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि एक हफ्ते के अंदर यह 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
Next Story