मनोरंजन

Chhaava Day 4: छावा ने पास किया मंडे टेस्ट, भूल भुलैया 3 समेत इन फिल्मों को दी मात

Sarita
18 Feb 2025 6:48 AM IST
Chhaava Day 4:  छावा ने पास किया मंडे टेस्ट, भूल भुलैया 3 समेत इन  फिल्मों को दी मात
x
Chhaava Day 4: विक्की कौशल Vicky Kaushalऔर रश्मिका मंदाना Rashmika Mandanna' की फिल्म 'छावा' Chhaavaके चौथे दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म की कमाई में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, फिल्म ने फिर भी अच्छे नंबरों के साथ सोमवार का टेस्ट पास कर लिया है। इतना ही नहीं, 'छावा' Chhaavaने 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' समेत पांच फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
'छावा' Chhaavaने पहले दिन 31 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म के बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिली और फिल्म ने 48.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 24 करोड़ रुपये कमाए।
छावाChhaavaका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन [पहला शुक्रवार] - 31 करोड़ रुपये
दूसरा दिन [पहला शनिवार] - 37 करोड़ रुपये
तीसरा दिन [पहला रविवार] - 48.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन [पहला सोमवार] - 24 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े)
कुल कमाई - 140.50 करोड़ रुपये
इन फिल्मों को पीछे छोड़ा
छावा Chhaavaने पिछले एक साल में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई फिल्मों जैसे 'भूल भुलैया 3', 'सिंघम अगेन' आदि को पछाड़ दिया है।
पहला सोमवार कलेक्शन
भूल भुलैया 3 - 18 करोड़ रुपये
सिंघम अगेन - 18 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी - 16.5 करोड़ रुपये (हिंदी)
स्काई फोर्स - 7 करोड़ रुपये
मुंज्या - 4 करोड़ रुपये
Next Story