मनोरंजन

Chhaava : 200 करोड़ के करीब पहुंची 'छावा', जानें छठे दिन कितनी कमाई

Sarita
20 Feb 2025 7:11 AM IST
Chhaava : 200 करोड़ के करीब पहुंची छावा, जानें छठे दिन कितनी कमाई
x
Chhaava छावा: इस समय विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' Chhaava बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। मार्वल की सुपरहीरो फिल्म 'कैप्टन अमेरिका' भी इसके सामने फीकी पड़ गई है। फिल्म 'छावा' Chhaava में विक्की कौशल ने मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। जानें, छठे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की?विक्की कौशल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' Chhaava बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। पिछले छह दिनों में इस फिल्म ने बंपर कमाई की है। फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। जानें, छठे दिन फिल्म 'छावा' Chhaava ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म 'छावा' Chhaava ने छठे दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों के अपने कलेक्शन को बरकरार रखे हुए है। दर्शकों की दिलचस्पी लगातार इस फिल्म में बनी हुई है।
'छावा'Chhaava की कुल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 197.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है. ये फिल्म रविवार को ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी. लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'चावा' दर्शकों को भावुक करने में कामयाब होती दिख रही है. जिस तरह से उन्होंने इस फिल्म में मराठा शौर्य की कहानी दिखाई है, वो दर्शकों को काफी पसंद आई है. फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रहे हैं. इसका फायदा फिल्म को मिल रहा है दर्शक फिल्म देखने के लिए थिएटर में आ रहे हैं|
फिल्म 'चावा' में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना भी हैं. वहीं आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर, सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकार भी इस फिल्म में हैं. साथ ही अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में नजर आए हैं. लेकिन इस समय विक्की कौशल के अलावा फिल्म के जिस एक्टर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है और उनकी एक्टिंग को सपोर्ट किया जा रहा है, वो हैं विनीत कुमार. उन्होंने कवि कलश के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया है|
Next Story