
x
Box Office: मंडे टेस्ट में 'धुरंधर' न सिर्फ पास हुई है बल्कि अव्वल अंकों से फिल्म ने अपना नाम एक बार फिर दर्ज कर लिया है। कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' और बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल, चलिए जानते हैं।
इन दिनों सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’, ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ अपना दमखम दिखाने में लगी हैं। इसके अलावा ‘तेरे इश्क में’ और ‘शोले द फाइनल कट’ भी थिएटर में मौजूद है। एक तरफ ‘धुरंधर’ की कमाई लगातार बढ़ रही है, वहीं थिएटर में मौजूद बाकी फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है। जानिए, इन सभी फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
धुरंधर’ के लिए बेहतरीन रहा दूसरा सोमवार
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने सोमवार को 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले रविवार को इसकी कमाई 58 और शनिवार को 53 करोड़ रुपये थी। इस फिल्म ने अब तक कुल 379.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
दूसरे सोमवार को ‘धुरंधर’ ने किया सबसे ज्यादा कलेक्शन
दूसरे सोमवार को कलेक्शन के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने 29 करोड़ रुपये की कमाई करके अपना नाम उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल कर लिया है जिन्होंने रिलीज के 11वें दिन इतनी कमाई की है। फिल्म अब 400 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।
एक नजर फिल्म के कलेक्शन पर-
5 दिसंबर (ओपनिंग डे) 28 करोड़ रुपये
6 दिसंबर 32 करोड़ रुपये
7 दिसंबर 43 करोड़ रुपये
8 दिसंबर 23.25 करोड़ रुपये
9 दिसंबर 27 करोड़ रुपये
10 दिसंबर 27 करोड़ रुपये
11 दिसंबर 27 करोड़ रुपये
12 दिसंबर 32.5 करोड़ रुपये
13 दिसंबर 53 करोड़ रुपये
14 दिसंबर 58 करोड़ रुपये
15 दिसंबर 29 करोड़ रुपये
'किस किसको प्यार करूं 2' की क्या रही कमाई?
फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने ओपनिंग डे पर 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 4.35 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘धुरंधर’ के आगे कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म का जादू दर्शकों पर नहीं चल सका है। फिल्म अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को लाखों में सिमट चुकी है। जी हां, फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 90 लाख का बिजनेस किया। कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने 8.15 करोड़ का कलेक्शन किया है।
अखंडा 2’ ने कितना किया कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार साउथ फिल्म ‘अखंडा 2’ ने ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद वीकेंड पर भी फिल्म ने अच्छा खासा परफॉर्म किया। अब फिल्म की सोमवार की कमाई काआंकड़ा भी सामने आ चुका है। फिल्म ने सोमवार को 5.4 करोड़ जोड़ लिए हैं। अब फिल्म की कुल कमाई 66.5 करोड़ हो चुकी है।
‘शोले द फाइनल कट’ और ‘तेरे इश्क में’ क्या रहा हाल?
इन दिनों सिनेमाघरों में धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी मौजूद है। इस फिल्म ने अपने तीसरे सोमवार को भी करीब 50 लाख का कलेक्शन कर लिया, जिससे अब फिल्म की कुल कमाई 113.85 पहुंच चुकी है। इसके अलावा ‘शोले द फाइनल कट’ भी हाल ही में रिलीज हुई। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है, सोमवार को ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 15 लाख रुपये कमा पाई। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1.5 करोड़ पहुंच गया है।
TagsBox Officeसोमवारधुरंधर'Box OfficeMondayDhurandhar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





