मनोरंजन

Box Office Collection: रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर राज जारी, जानें 'केसरी 2' और अन्य फिल्मों का कलेक्शन

Sarita
13 May 2025 10:48 AM IST
Box Office Collection: रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर राज जारी, जानें केसरी 2 और अन्य फिल्मों का कलेक्शन
x
Box Office Collection: इस समय अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2', अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' और दो साउथ इंडियन फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो' सिनेमाघरों में चल रही हैं। जानिए, इन सभी फिल्मों का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा है?
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' की कमाई में कोई कमी नहीं आई है, 12वें दिन भी इस फिल्म ने करोड़ों में कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' और दो साउथ इंडियन फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो' का कलेक्शन कैसा है? क्या ये फिल्में भी 'रेड 2' की तरह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती हैं? जानिए, इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, 'रेड 2' ने सोमवार को 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 125.75 करोड़ रुपये रही। रविवार को ही यह फिल्म 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में सफल रही। अजय देवगन की फिल्म जिस गति से कमाई कर रही है, उससे लगता है कि यह जल्द ही 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेगी। फिल्म 'रेड 2' को सिनेमाघरों में लगे 12 दिन हो चुके हैं।
'रेड 2' ने अपना बजट वसूल कर लिया है
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का बजट 40 से 50 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। इस फिल्म ने अब तक 125.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में इस फिल्म का कलेक्शन बरकरार रह सकता है, क्योंकि इसके मुकाबले में कोई दूसरी फिल्म नहीं है।
'केसरी 2' ने कितनी कमाई की
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' को सिनेमाघरों में लगे 25 दिन हो चुके हैं। सोमवार को इस फिल्म ने करीब 70 लाख रुपए की कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपए है। इतने दिनों बाद भी अक्षय कुमार की फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाई है।
हिट 3 और रेट्रो का कलेक्शन
दक्षिण भारतीय फिल्में 'हिट और रेट्रो' भी इस समय सिनेमाघरों में मौजूद हैं। इन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। अभिनेता नानी की फिल्म 'हिट 3' ने सोमवार को 8 लाख रुपये का कलेक्शन किया है और इसका कुल कलेक्शन 72.48 करोड़ रुपये हो गया है। अभिनेता सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' ने सोमवार को 61 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसका अब तक का कुल कलेक्शन 58.01 करोड़ रुपये हो गया है।
Next Story