मनोरंजन

Box Office Collection Day 3: वीकेंड कलेक्शन में फ्लॉप हुईं सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2

Sarita
4 Aug 2025 10:16 AM IST
Box Office Collection Day 3: वीकेंड कलेक्शन में फ्लॉप हुईं सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2
x
Box Office Collection Day 3: इन दिनों बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का मुकाबला सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' से है। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। इसके साथ ही इन दोनों फिल्मों ने अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। इनकी शुरुआती कमाई के आंकड़े सामने आने लगे हैं। AD
अजय देवगन और रवि किशन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई दर्ज की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन ₹9.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 'सन ऑफ सरदार 2' की कुल कमाई ₹24.75 करोड़ हो गई है। वहीं दूसरी तरफ 1 अगस्त को रिलीज हुई 'धड़क 2' की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इस फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹4.25 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही 'धड़क 2' का कुल कलेक्शन अब ₹11.50 करोड़ हो गया है। दोनों फिल्मों के प्रदर्शन को देखते हुए 'सन ऑफ सरदार 2' फिलहाल 'धड़क 2' से काफी आगे नजर आ रही है।
वहीं, 17 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सैय्यारा का जादू देखने को मिला है। फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 299.75 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें, सन ऑफ सरदार के पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इतना ही नहीं, फिल्म को हिट कैटेगरी का दर्जा भी मिला था। हालांकि, इस बार फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। यही वजह है कि पहले दिन ही फिल्म का कलेक्शन गिर गया है। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि वीकेंड में यह कलेक्शन बढ़ेगा। लेकिन फिल्म इसमें भी निराश करती नजर आ रही है। ऐसे में फिल्म का 100 करोड़ रुपये कमाना मुश्किल नजर आ रहा है।
Next Story