मनोरंजन

Bigg Boss 19: 24 घंटे में ही घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

Sarita
26 Aug 2025 8:47 AM IST
Bigg Boss 19: 24 घंटे में ही घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट
x
Bigg Boss 19: टीवी का ये रिएलिटी शो बिग बॉस 19 को शुरू हुए लगभग 24 घंटे ही हुए थे कि एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया। पहले ही दिन घर के अंदर ड्रामा और सस्पेंस अपने चरम पर पहुंच गया। तीखी बहस, आपसी मतभेद और राजनीतिक चालें, कंटेस्टेंट अपनी-अपनी तरह से दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश करते दिखे। लेकिन अब असली खेल तो बिग बॉस ने खेल डाला है। बिग बॉस ने भले ही सभी पावर घर वालों को दे दी हों, लेकिन खुद ने जो किया वह दर्शकों को चौंका गया।
Bigg Boss 19 के घर से बाहर हुई ये कंटेस्टेंट
शो के पहले ही दिन जहां कुनिका सदानंद और बसीर अली के बीच बहस बाजी देखने को मिली, वहीं काम को लेकर भी घरवालों में तकरार होना शुरू हो चुका है। इन सबके बीच, 25 अगस्त को यानी 24 घंटे में ही घर से जो कंटेस्टेंट बेघर हुई हैं वह पहली प्रतियोगी कोई और नहीं बल्कि फरहाना भट्ट हैं। जी हां, फरहाना भट्ट का सफर घर में बहुत छोटा रहा। वह घर के सदस्यों के साथ अच्छी बॉन्डिंग नहीं बना पाईं और इसी के चलते लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उन्हें बाहर कर दिया गया है।
यह सब घरवालों के फैसले के बाद हुआ।बिग बॉस का खेल इतना सीधा कैसे हो सकता है? जिस वक्त सबको लगा कि फरहाना का सफर खत्म हो गया है, तभी शो में एक नया और बड़ा ट्विस्ट आया। घर से बाहर जाने के बजाय, फरहाना को एक सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। बिग बॉस के इतिहास में सीक्रेट रूम हमेशा से एक रोमांचक पहलू रहा है। इस कमरे में भेजा गया कंटेस्टेंट बिना किसी को दिखे घर में हो रही हर गतिविधि पर नजर रख सकता है। फरहाना को यह मौका मिला है कि वह घर के भीतर के खेल को समझें और एक नई रणनीति के साथ वापस आएं।
Next Story