मनोरंजन

Bigg Boss 19: शहनाज गिल के साथ BB19 में आया नया तूफान, मचेगी हलचल

Sarita
7 Sept 2025 12:27 PM IST
Bigg Boss 19: शहनाज गिल के साथ BB19 में आया नया तूफान, मचेगी हलचल
x
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। हर हफ्ते दर्शकों को नए ड्रामे, लड़ाई-झगड़े और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ बड़े सरप्राइज भी देखने को मिल रहे हैं। अब मेकर्स ने शो में एक नया ट्विस्ट डाला है, जिसने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है। इस वीकेंड के वार में बिग बॉस 19 में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो रिलीज होते ही हंगामा मच गया। प्रोमो में एक सीन दिखाया गया है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त सस्पेंस पैदा कर दिया है। प्रोमो में शहनाज गिल की एंट्री होती है। सलमान खान खुद शहनाज का मंच पर स्वागत करते हैं और कहते हैं, "इंडिया की शहनाज गिल आपका स्वागत है।" इसके बाद शहनाज कहती हैं कि वह एक फरमाइश लेकर आई हैं और चाहती हैं कि उनका सपना पूरा हो। हालांकि, उनका सपना क्या है, यह अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इसके बाद वीडियो सीधे बिग बॉस के घर के अंदर शिफ्ट हो जाता है, जहां बिग बॉस घोषणा करते हैं कि पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में एंट्री करने वाली है। यह खबर सुनकर सभी सदस्य बेहद उत्साहित हो जाते हैं और नए सदस्य के स्वागत की तैयारी में जुट जाते हैं।
मेकर्स ने प्रोमो में उस वाइल्ड कार्ड का नाम और चेहरा नहीं दिखाया। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। फैन्स का मानना ​​है कि वह शहनाज़ गिल के भाई शहबाज़ गिल हो सकते हैं क्योंकि शहनाज़ का शो में आना और "सपना पूरा करने" की बात करना लोगों को एक हिंट दे रहा है। शहबाज़ इससे पहले बिग बॉस 19 के प्रीमियर में नज़र आ चुके थे, लेकिन वह घर के अंदर एंट्री नहीं कर पाए थे। उन्हें मृदुल तिवारी से कम वोट मिले थे और वहीं से उनका सफर थम गया। हालांकि, अब इस नए प्रोमो से लग रहा है कि शहबाज़ कभी भी वाइल्ड कार्ड के तौर पर घर में वापसी कर सकते हैं।
Next Story