मनोरंजन

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें पूरा बॉक्स ऑफिस रिजल्ट

Sarita
16 Jun 2025 10:35 AM IST
Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें पूरा बॉक्स ऑफिस रिजल्ट
x

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म 'भूल चुक माफ़' Bhool Chuk Maaf 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ के बाद से ही फ़िल्म अपनी अनूठी कहानी और हल्के-फुल्के हास्य के कारण चर्चा में है। युवाओं को फ़िल्म की कहानी काफ़ी पसंद आई और ओपनिंग वीकेंड में इसका बॉक्स ऑफ़िस प्रदर्शन भी दमदार रहा। लेकिन अब सवाल यह है कि- क्या यह फ़िल्म हिट साबित हुई या फ़्लॉप? ऐसे में आइए आपको बताते हैं बॉक्स ऑफ़िस का पूरा लेखा-जोखा।

भूल चूक माफ Bhool Chuk Maaf लाइफटाइम कलेक्शन:
भूल चूक माफ Bhool Chuk Maaf का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 71.81 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 86.6 करोड़ रुपये रहा. इस तरह फिल्म ने अपनी लागत से करीब 21.81 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए हैं, और ओटीटी पर रिलीज के बाद भी इसकी लोकप्रियता बनी हुई है. हालांकि, थिएटर कलेक्शन में गिरावट साफ दिखी. फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही 27 करोड़ रुपये के आसपास कमा लिए थे, जो एक पॉजिटिव ओपनिंग मानी जाती है. लेकिन दूसरे हफ्ते से कमाई में लगातार गिरावट आती रही। बावजूद इसके, धीरे-धीरे फिल्म ने 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया|
अब बात करें कि फिल्म हिट या फ्लॉप? तो भूल चूक माफ Bhool Chuk Maaf ने अपना बजट रिकवर कर लिया है और दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी बटोर चुकी है. ऐसे में फिल्म हिट साबित हुई है|
भूल चूक माफ Bhool Chuk Maafकी कहानी:
फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है, जिसमें रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की प्रेम कहानी को दिखाया गया है. रंजन अपने प्यार को पाने के लिए महादेव से मन्नत मांगता है, लेकिन फिर शादी तय हो जाने के बाद उसे पूरा करना भूल जाता है|
Next Story