मनोरंजन

Anupama Twist: अनुपमा की समधन का होगा बुरा हाल

Sarita
23 Sept 2025 9:23 AM IST
Anupama Twist: अनुपमा की समधन का होगा बुरा हाल
x
Anupama Twist: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा की कहानी दिन-ब-दिन दिलचस्प होती जा रही है। अनुपमा की अच्छाइयों को देखकर कोठारी परिवार बदल गया है। अब तक शो में दिखाया गया है कि गौतम का पर्दाफाश करने के बाद, अनुपमा परिवार को सच्चाई बताती है।हालांकि, वह अपनी बेटी राही से बिल्कुल भी बात नहीं करती। इसी बीच, ख्याति अनुपमा से पूछती है कि उसने पराग को सच्चाई क्यों नहीं बताई। ख्याति अनुपमा को यह भी बताती है कि अपने बेटे की मौत के बाद वह बदल गई है। आने वाले एपिसोड में, ख्याति परिवार के सामने अपनी सच्चाई उजागर करेगी।
वह बताएगी कि उसने अनुपमा की आई ड्रॉप कैसे बदली। ख्याति के इस खुलासे से परिवार हैरान रह जाएगा। पराग हैरान रह जाएगा और राही अपनी सास पर भड़केगी। वसुंधरा भी ख्याति का साथ नहीं देगी। इसी बीच, प्रेम ख्याति पर अपना गुस्सा निकालने वाला है। वह कहेगा कि ख्याति ने बदला लेने के लिए अनुपमा के साथ बहुत बुरा किया है। राही यह भी कहेगी कि उसकी माँ उसके बदले की वजह से अंधी भी हो सकती थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ख्याति अपना सामान लेकर घर से निकल जाएगी। हालाँकि, राही उसे रोक लेगी।
इस दौरान, प्रेम सोचेगा कि काश राही ने भी अपनी माँ की तरह अनुपमा को एक मौका दिया होता। राही अपने कमरे में बैठकर खूब रोएगी। इस दौरान, राही को ख्याति की वजह से अनुपमा पर आई मुश्किलों को याद आएगा। राही को यह भी याद आएगा कि अनुपमा नाचते-नाचते स्टेज से लगभग गिर ही गई थी।इसी बीच, शाह हाउस में एक चोर घुसने वाला है। वह किंजल के कमरे से सामान चुरा लेगा। अनुपमा साये की तरह चोर का पीछा करेगी। अनुपमा देखेगी कि फ्रिज से सारा खाना गायब है। अनुपमा को एहसास होगा कि यह चोर नहीं बल्कि तोषु है। इसके बाद वह तोषु की बुरी तरह पिटाई करने वाली है।
Next Story