दिल्ली-एनसीआर

गाजियाबाद में महिला की गर्दन और कमर पर वार करके दिनदहाड़े हत्या

Admin Delhi 1
17 Sep 2022 3:21 PM GMT
गाजियाबाद में महिला की गर्दन और कमर पर वार करके दिनदहाड़े हत्या
x

एनसीआर गाजियाबाद क्राइम न्यूज़: थाना नंदग्राम इलाके की दीनदयालपुर कॉलोनी में एक महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। महिला मकान के पहले माले पर अकेली रहती थी। जहां उसका शव बरामद हुआ है। महिला की गर्दन और कमर पर किसी हथियार से वार किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि अकेली रह रही महिलाएं अपने मकान में सुरक्षित नहीं है। इससे ज्यादा शर्मनाक यह देखने को मिला कि महिला डीएसपी और थाना प्रभारी हत्या के बाद मौके पर पहुंचने पर हंसते दिखाए दिए। गाजियाबाद के थाना नंद ग्राम के दीनदयाल पुरी कॉलोनी के मकान नंबर 620 के प्रथम माले में बुलंदशहर की रहने वाली आशा देवी रहती थी। आज करीब 11 बजे उनका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो आशा देवी के गर्दन और कमर पर किसी हथियार के निशान थे। यानी किसी हथियार से उनकी हत्या की गई है। हालांकि यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्लियर हो पाएगा कि हत्या कब और कैसे की गई है।

बाइट निपुण अग्रवाल एसपी सिटी गाजियाबाद: मृतक महिला बुलंदशहर की रहने वाली थी और करीब 33 वर्ष की थी। महिला यहां अकेले रहती थी। हत्या के बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग टीम को भी बुलाया गया है पुलिस छानबीन में जुटी है लेकिन सवाल कई खड़े होते हैं। क्या कोई दिनदहाड़े इस तरीके से हत्या करके फरार हो सकता है और उस पर पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए मौके पर हंसती दिखाई दे। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस महिला के हत्यारे को पकड़ पाती है सवाल यह भी है कि क्या अकेली रह रही महिलाएं दिल्ली एनसीआर में सुरक्षित नहीं है।

Next Story