- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- प्रहरी मंच, India का...
दिल्ली-एनसीआर
प्रहरी मंच, India का चतुर्थ वार्षिकोत्सव न्यू महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली में संपन्न
Gulabi Jagat
11 Sept 2025 8:47 PM IST
x
New Delhi, न्यू महाराष्ट्र सदन । नई दिल्ली। प्रहरी मंच के चतुर्थ वार्षिकोत्सव में भारत के काव्य प्रहरी रचनाकारों का मिलन।
प्रहरी मंच (वैश्विक संस्था) मकाम ट्रस्ट
Delete Edit

देश के प्रति समर्पित सभी प्रहरियों यथा: सैन्य बल, अर्धसैनिक बल और पुलिस और उनके परिवारजनों जो कवि या कवयित्री हैं के लिए बनाया गया है। न्यू महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली में बड़ी धूमधाम से प्रहरी मंच का चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया गया।
मंचासीन विभूतियों में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष नरेश नाज़,मकाम ट्रस्ट अध्यक्ष नियति गुप्ता,मुख्य अतिथि कर्नल (रि) रविंदर सिंह टोकस, राजस्थान राइफल्स, वैश्विक अध्यक्ष श्रीमती शालू गुप्ता,राष्ट्रीय सलाहकार शमुकेश गुप्ता, ट्रस्टी मकाम श्रीमती रितु भारद्वाज रहे और राष्ट्रीय सचिव डॉ मीता गुप्ता रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहरी मंच भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ममता झा “रुद्रांशी” ने की।समस्त रचनाकारों का स्वागत उनको तिरंगा पटका ओढ़ाते हुए दिल्ली इकाई ने सभी अतिथियों का स्वागत किया वप्रहरियों के भाल पर रोली चंदन लगा स्वागत किया। तदुपरांत विधिवत दीप प्रज्वलन कर माता शारदे की आराधना की गई।
वैश्विक अध्यक्ष शालू गुप्ता के स्वागत अभिनंदन के साथ ही नाज़ सर, मुख्य अतिथि कर्नल (रि) रविंदर सिंह टोकस और वैश्विक सलाहकार मुकेश कुमार गुप्ता को दुशाला ओढ़ाकर सम्मान किया गया।भारत के समस्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र से संस्थापक नाज़ सर और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ममता झा "रुद्रांशी" ने सम्मानित किया।तदुपरांत कार्यक्रम के संचालन की बागडोर दिल्ली इकाई ने बखूबी निभाई।भारत के सुदूर कर्नाटक,बिहार, पंजाब, उत्तराखंड,राजस्थान, उत्तर प्रदेश,हरियाणा और दिल्ली इकाई से आए प्रहरी रचनाकारों ने ओज, करुण, श्रृंगार और हास्य-व्यंग की रचनाएँ प्रस्तुत कर सभी को निरंतर बांधे रखा और कुछ ने तो झूमने पर विवश कर दिया।
सभी प्रहरियों ने समय सीमा का ध्यान रखते हुए, मन के उमड़ते भावों को, शब्दों में पिरोते हुए जिस प्रकार प्रस्तुत किया उसने निश्चित रूप से कार्यक्रम को एक ऊंचाई
मुख्य अतिथि कर्नल (रि)रविंदर सिंह टोकस ने प्रहरियों को सम्बोधित किया।
केंद्रीय समिति द्वारा सभी इकाईयों में अनुशासित और नियमित होने के कारण सर्वश्रेष्ठ इकाई प्रहरी मंच दिल्ली इकाई को 14 इकाईयों में से सर्वश्रेष्ठ इकाई का सम्मान दिया गया जिसे दिल्ली इकाई अध्यक्ष पूनम तिवारी ने अपनी पूरी इकाई के साथ ग्रहण किया।
सभी ने स्वागतकर्ता दिल्ली इकाई की भूरी भूरी प्रशंसा की व अगले वर्ष फिर मिलने के संकल्प के साथ राष्ट्रगान से जल-थल-नभ में गूंज भरता हुआ समाप्त हुआ।
Tagsप्रहरी मंचभारतचतुर्थ वार्षिकोत्सव न्यू महाराष्ट्र सदननई दिल्लीसंपन्नजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





