दिल्ली-एनसीआर

ओम बिरला ने अपने आवास पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया

Gulabi Jagat
15 Aug 2026 10:34 AM IST
ओम बिरला ने अपने आवास पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया
x

दिल्ली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। ओम बिरला ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी नागरिकों को मिलकर योगदान देना चाहिए। उन्होंने देश सेवा और जिम्मेदारी के भाव के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और लोग उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मना रहे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। ये आजादी का पर्व हमारे संकल्प का पर्व है, ये आजादी का पर्व आजादी की लड़ाई लड़ने वाले, उन शहीदों, बलिदानियों, जिन्होंने लंबी लड़ाई के बाद देश को आजाद करवाया, उन्हें नमन करने का दिन है। हमारी आजादी को 80 साल हो गए। अब समय आ गया है कि जब सामूहिक रूप से 140 करोड़ लोग मिलकर भारत को समृद्ध, विकसित और एक मजबूत राष्ट्र बनाकर, दुनिया में सबसे आगे लेकर जाएं। समय आ गया है कि हमारी वर्तमान, युवा और भावी पीढ़ी में, जिस तरह से देश की आजादी के लिए हमारे लोगों में देश के प्रति भावना थी, ऐसे संस्कार हों... हम देश को कैसे आत्मनिर्भर बना सकते हैं, इसके लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है..."



Next Story