- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi: 9 साल की बच्ची...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi: 9 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, सूटकेस में मिली लाश
Sarita
8 Jun 2025 9:11 AM IST

x
Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बेहद शर्मनाक घटना घटी है। यहां उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर के नेहरू विहार में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है। बच्ची का शव बंद मकान के अंदर सूटकेस में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार रात करीब 8:45 बजे की है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कहीं और की गई है।
बाद में शव को इसी बंद मकान में ठिकाने लगा दिया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बच्ची का शव उसके पड़ोस में ही बंद मकान के अंदर मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को भी बच्ची के किसी पड़ोसी ने ही अंजाम दिया और पहचाने जाने के डर से उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने शव को सूटकेस में बंद कर इसी मकान में ठिकाने लगाने की कोशिश की।
घटना के बाद शव को सूटकेस में ठूंस दिया गया पुलिस के मुताबिक बच्ची का शव उसके पिता को मिला। वह खुद उसे जेपीसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, लड़की शनिवार शाम से लापता थी। जब परिजन उसे खोजते हुए पास के खाली मकान में पहुंचे तो उन्हें एक संदिग्ध सूटकेस दिखा। जब उन्होंने उसे खोला तो उसमें लड़की ठूंसकर भरी हुई थी। परिजनों के अनुसार, उस समय लड़की बेहोश थी। उसके चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे।
इस संबंध में लड़की के पिता की शिकायत पर दयालपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं।
TagsDelhiबच्चीरेपहत्यासूटकेसलाशDelhigirlrapemurdersuitcasebodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





