करियर

UPTET 2026: जानें किस शहर में होगी आपकी परीक्षा

Saba Naaz
22 Jun 2026 7:13 PM IST
UPTET 2026: जानें किस शहर में होगी आपकी परीक्षा
x

Career: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) की ओर से UPTET 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इस स्लिप के जरिए अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। हालांकि इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता शामिल नहीं होगा, जो एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।

UPTET 2026 परीक्षा को लेकर लाखों अभ्यर्थी तैयारी में जुटे हुए हैं। सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों की काफी हद तक तैयारी आसान हो गई है, क्योंकि अब वे अपने यात्रा और रहने की योजना पहले से बना सकते हैं। परीक्षा का पूरा आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हुई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 3 मई 2026 कर दिया गया था। आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा 8 मई 2026 तक दी गई थी।

ऐसे करें UPTET 2026 Exam City Slip डाउनलोड

उम्मीदवार UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप देख सकते हैं।

होमपेज पर “UPTET 2026 Exam City Slip” लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें और जन्मतिथि भरें।

सिक्योरिटी कोड डालकर सबमिट करने पर स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी। उम्मीदवार इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड

कक्षा 1 से 5 के लिए स्नातक डिग्री के साथ BTC, B.El.Ed या समकक्ष प्रशिक्षण जरूरी है।

कक्षा 6 से 8 के लिए स्नातक में कम से कम 50% अंक और B.Ed या समकक्ष योग्यता आवश्यक है।

UPTET परीक्षा केवल पात्रता प्रमाण पत्र के लिए होती है, जिसके आधार पर उम्मीदवार आगे शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा सीधे नौकरी नहीं देती, बल्कि शिक्षक बनने की योग्यता सुनिश्चित करती है।

Next Story