करियर

SWAYAM Exam 2025: NTA ने जुलाई सत्र के लिए जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानें डेट्स

Harrison
31 July 2025 7:48 PM IST
SWAYAM Exam 2025: NTA ने जुलाई सत्र के लिए जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानें डेट्स
x
Delhi दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई सेशन के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित अन्य डिटेल्स देख सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई सेशन के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार जुलाई सेशन एग्जाम शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे, अब वे जल्द ही एनटीए की ओर से आयोजित स्वयं परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें, स्वयं एक ऑनलाइन पोर्टल है, जहां युवाओं, छात्रों व पेशेवरों के कौशल को निखारने के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स की पेशकश की जाती है। यह ऑनलाइन कोर्स, एनसीईआरटी, आईआईटी, आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा युवाओं के कौशल और उनकी रचनात्मकता को विकसित करने के लिए पेश किए जाते है।
इस दिन होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के तहत स्वयं जुलाई सेशन की परीक्षा 11, 12, 13 और 14 जुलाई, 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। अगर आपने भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो आप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर समय-समय पर परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
Next Story