करियर

SBI PO भर्ती 2026, जल्द खत्म हो रही आवेदन प्रक्रिया

Saba Naaz
28 Jun 2026 8:28 PM IST
SBI PO भर्ती 2026, जल्द खत्म हो रही आवेदन प्रक्रिया
x

Career: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का बड़ा मौका सामने आया है। SBI PO Recruitment 2026 के तहत कुल 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 8 जुलाई 2026 तय की गई है।

इस भर्ती में 1446 नियमित और 54 बैकलॉग पद शामिल हैं। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित समय में डिग्री पूरी कर लें।

आवेदन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद श्रेणी के अनुसार फीस का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें DA, HRA और अन्य भत्ते शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026 और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में संभावित है।

Next Story