
Career: NEET री-एग्जाम 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने कहा है कि SMS, ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिए भेजे जा रहे संदेश उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है।
NTA के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने 21 जून 2026 की परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। एक बार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लेना पर्याप्त है। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि 3 मई 2026 को जारी किया गया पुराना एडमिट कार्ड अब किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा। री-एग्जाम के लिए कई छात्रों को नए परीक्षा केंद्र अलॉट किए गए हैं, इसलिए सभी उम्मीदवारों को 21 जून की परीक्षा के लिए जारी नया एडमिट कार्ड ही लेकर जाना होगा।
NTA ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों जैसे वेबसाइट, ईमेल, SMS और ऑफिशियल व्हाट्सऐप नंबर के जरिए ही भेजी जा रही है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी मैसेज की पुष्टि केवल आधिकारिक स्रोतों से ही करें और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर भरोसा न करें। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि NTA किसी भी छात्र से OTP, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। ऐसे किसी भी मैसेज का जवाब न देने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और NTA द्वारा जारी नोटिस पर ही भरोसा करें। परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। NTA ने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट समय-समय पर आधिकारिक माध्यमों से ही जारी किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को फेक न्यूज और अनधिकृत स्रोतों से दूर रहना चाहिए।





