करियर

BPSC असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 29 मई से शुरू होंगे आवेदन

Ashish verma
26 May 2025 11:58 PM IST
BPSC असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 29 मई से शुरू होंगे आवेदन
x
BPSC असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती

New Delhi.नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (BPSC ASO Recruitment 2025) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू की जाएगी।आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 तय की गई है।फॉर्म भरने से पहले पात्रता की जांच कर लेंBPSC ASO पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए

पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। ध्यान रहे कि आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।फॉर्म कैसे भरेंBPSC ASO भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाना होगा।वेबसाइट के होम पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा।अब आपको नए पोर्टल पर सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।अंत में निर्धारित शुल्क का भुगतान कर पूर्ण रूप से भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।BPSC ASO अधिसूचना 2025 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

आवेदन शुल्कइस भर्ती में आवेदन के साथ ही सामान्य, ओबीसी व अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच व महिला (केवल बिहार राज्य के) अभ्यर्थियों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।कैसे होगा चयनइस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी। प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन दोनों परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा


Next Story