
x
Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. शनिवार को लगातार चौथे दिन कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गईं. हालांकि चारों प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं. वैश्विक बाजार में शनिवार (23 अगस्त) को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.14 डॉलर यानी 0.22 प्रतिशत उछाल के साथ 63.66 डॉलर प्रति बैरल हो गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.06 डॉलर यानी 0.09 प्रतिशत तेजी के साथ 67.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया|
शनिवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गईं. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव 38 पैसे कम होकर 95.18 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. जबकि डीजल की कीमतें 37 पैसे गिरकर 87.65 रुपये प्रति लीटर हो गईं. वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 99 पैसे टूटकर 104.41 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि डीजल का भाव यहां 89 पैसे गिरकर 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे गिरकर 105.23 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल का भाव 28 पैसे कम होकर 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है|
Next Story





