- Home
- /
- Breaking News
- /
- उरुग्वे ने इटली को...
Breaking News
उरुग्वे ने इटली को हराकर यू-20 विश्व कप ट्रॉफी जीती
jantaserishta.com
12 Jun 2023 1:29 PM IST

x
ला प्लाटा (आईएएनएस)| फारवर्ड लुसियानो रोड्रिगेज के देर से गोल की मदद से उरुग्वे ने इटली पर 1-0 की जीत से अपना पहला अंडर-20 विश्व कप खिताब हासिल किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रोड्रिग्ज ने 86वें मिनट में हेडर से गोल दागा जिससे उरुग्वे ने टूनार्मेंट में यूरोपीय टीमों की लगातार चार जीत का क्रम तोड़ दिया।
उरुग्वे के 19 वर्षीय रोड्रिगेज ने कहा, हम विश्व चैंपियन हैं। और मैं क्या कह सकता हूं? यह परम आनंद है। हम बेहतर टीम थे और जीत के हकदार थे। यह इतना करीबी समूह है। प्रत्येक खिलाड़ी ने प्रशिक्षण सत्र और प्रत्येक मैच में अपना सब कुछ दिया, और यह अंत में एक महत्वपूर्ण कारक था।
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स से लगभग 50 किमी दक्षिण पूर्व में ला प्लाटा के डिएगो माराडोना स्टेडियम में 40,000 से अधिक दर्शकों ने फाइनल देखा। उपस्थित लोगों में फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ के प्रमुख अलेजांद्रो डोमिंग्वेज शामिल थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





