लेख

Sports:BCCI ने 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित की टीम इंडिया

Sarita
21 Dec 2025 8:08 AM IST
Sports:BCCI ने 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित की टीम इंडिया
x
Sports: T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ, 2026 का टी20 वर्ल्ड कप, अगले साल फरवरी और मार्च में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि उपकप्तानी अक्षर पटेल को सौंपी गई है।
हालांकि, इस टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है। साथ ही जितेश शर्मा को भी टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 से अधिक रन बनाने वाले ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं रिंकू सिंह को भी टीम में स्थान मिला है।
BCCI ने टीम का चयन करते समय विभिन्न परिस्थितियों और खेलने के कंडीशन को ध्यान में रखते हुए चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, दो स्पिन ऑलराउंडर, दो तेज़ बॉलिंग ऑलराउंडर, दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को चुना है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत और श्रीलंका में आयोजित होंगे।
भारत की 15 सदस्यीय टीम (2026 टी20 वर्ल्ड कप)
बल्लेबाज (4): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह
विकेटकीपर (2): संजू सैमसन, ईशान किशन
ऑलराउंडर (4): शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल
गेंदबाज (5): अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
2026 टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें और भारत का ग्रुप
इस वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप-ए में है, जहां भारत के साथ यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान शामिल हैं। भारत के मैच भारत और श्रीलंका के पांच-तीन विभिन्न वेन्यू पर खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुँचता, तो खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। पाकिस्तान अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा, और यदि सेमीफाइनल/फाइनल में पहुंचता है तो नॉकआउट मुकाबले वहीं होंगे।
भारत का लीग स्टेज शेड्यूल (2026 टी20 वर्ल्ड कप)
7 फरवरी: यूएसए के खिलाफ
12 फरवरी: नामीबिया के खिलाफ
15 फरवरी: पाकिस्तान के खिलाफ
18 फरवरी: नीदरलैंड्स के खिलाफ
टीम चयन में युवा खिलाड़ियों को मौका और अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव मिलकर टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में मजबूती देगा।
Next Story