World वर्ल्ड: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 अप्रैल को सोशल पर जानकारी दी कि उनका प्रशासन सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति श्रृंखला को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत टैरिफ जांच शुरू करने की योजना बना रहा है। यह जांच अमेरिकी तकनीकी क्षेत्र में विदेशी निर्भरता को कम करने और सुरक्षा कारणों से नए टैरिफ लगाने की संभावनाओं का आकलन करने के उद्देश्य से की जाएगी। 

फिलहाल इस योजना की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यह कदम अमेरिकी व्यापार नीति में संभावित बदलाव की ओर संकेत करता है।


Tags: