HATHRAS (UP) हाथरस (यूपी): अलीगढ़-एटा मार्ग पर रविवार को सेब से लदा एक ट्रक ई-रिक्शा पर पलट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ, जब ट्रक उड़ीसा जा रहा था। ई-रिक्शा चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। घायल ट्रक चालक को सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कोतवाली थाने के प्रभारी अरविंद राठी ने बताया, "मृतकों की पहचान गोपाल (20) और कन्हैया (21) के रूप में हुई है।"