अमेरिका में तेज तर्रार अधिकारी के तौर पर है इस महिला की पहचान, बाइडन प्रशासन को भी है इन पर भरोसा

वह ट्रंप की कई नीतियों में परिवर्तन कर सकती हैं।

Update: 2021-02-25 10:17 GMT

अमेरिका के बाइडन प्रशासन में लगातार भारतीय मूल के लोगों का दबदबा बना हुआ है। इस प्रशासन में कई भारतीयों को अब तक अहम जगहों पर तैनात किया जा चुका है। अब बाइडन ने एकक और भारतवंशी को कार्मिक प्रबंधन कार्यालय का प्रमुख बनाने के लिए नामित किया है। इनका नाम किरण आहूजा हैं जो एक वकील के साथ-साथ एक अधिकार कार्यकर्ता भी हैं।

जिस विभाग के लिए उन्‍हें नामित किया गया है वो अमेरिका के बीस लाख सिविल सेवा अधिकारियों के प्रबंधन के मामलों को देखता है। इसका अर्थ है कि किरण के रूप में अमेरिका एक और भारतीय को बड़ी अहम जिम्‍मेदारी देने जा रहा है। हालांकि इसको सीनेट की मंजूरी मिलना अभी बाकी है। यदि बाइडन द्वारा नामित नाम को सीनेट मंजूरी दे देती है, तो वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन जाएंगी। आपको ये भी बता दें कि बाइडन के लिए किरण का नाम नया नहीं है। मौजूदा राष्‍ट्रपति ओबामा प्रशासन में उनकी प्रतिभा को देख चुके हैं। करीब छह वर्षों तक वो एक योजना में कार्रकारी निदेशक थीं।

आपको बता दें कि इससे पहले किरण 2015 से 2017 तक इसी कार्यालय में निदेशक के चीफ ऑफ स्टॉफ के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्हें पब्लिक सर्विस का करीब दस साल का अनुभव है। अपना कैरियर भी उन्‍होंने अमेरिका के न्याय विभाग में बतौर वकील के रूप में शुरू किया था। वो नागरिक अधिकारों के मामले देखती थीं। इस पद पर रहते हुए उन्‍होंने प्रमुख मामलों को देखा था। अमेरिका में उनकी छव‍ि तेजतर्रार अधिकारी के तौर पर है। उनके कार्मिक प्रबंधन कार्यालय में प्रमुख के तौर पर तैनाती के बाद माना जा रहा है कि वो ट्रंप की कई नीतियों में बदलाव कर सकती हैं। किरण ने जार्जिया यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में डिग्री हासिल करने के बाद कानून की डिग्री हासिल की। अमेरिका के मीडिया ने किरण को तेजतर्रार अधिकारी बताया है। माना जा रहा है कि वह ट्रंप की कई नीतियों में परिवर्तन कर सकती हैं।


Tags:    

Similar News

-->