Bihar बिहार: पटना शहर के सैदपुर स्थित एक हॉस्टल में शुक्रवार अज्ञात हमलावरों ने 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नवादा ज़िले के निवासी चंदन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तड़के लगभग 3:30 बजे हत्या की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम को शव पर गोली लगने के निशान मिले।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।