हुक्का पार्लर में चली गोली, 14 लोग हुए घायल

बड़ी वारदात

Update: 2022-02-27 00:44 GMT

अमेरिका। अमेरिका (America) के लास वेगास (Las Vegas) में एक हुक्का पार्लर (hookah parlor) में हुई गोलीबारी में 14 लोगों को गोलियां लगी हैं. गोलीबारी की इस घटना में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस कप्तान डोरी कोरेन ने बताया कि गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार तड़के करीब सवा तीन बजे हुई और शुरुआती सूचना के अनुसार वहां चल रही एक पार्टी के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर उन्होंने गोलियां चलाईं. कोरेन ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इससे पहले इसी महीने अमेर‍िका के मिनीसोटा राज्‍य के र‍िचफील्‍ड शहर में दो छात्रों को एक स्कूल के बाहर गोली मार दी गई थी. इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई थी, जबक‍ि दूसरी की हालत गंभीर थी. पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल छात्र को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया.रिचफील्ड पुलिस ने जानकारी दी कि छात्रों को मिनियापोलिस स्कूल के बाहर दोपहर करीब 12:07 बजे गोली मार दी गई. उन्होंने कहा कि संदिग्ध गोली मारने के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए.

कुछ दिन पहले ही अमेरिका के टेक्सास में एक बंदूकधारी ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी थी, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था. पुलिसवाले आरोपी को पकड़ते, उससे पहले ही उसने खुद को गोली मार दी थी. पुलिस प्रमुख रॉबर्ट जॉनसन ने कहा कि मरने वालों में कोर्सिकाना में एक पुरुष और एक महिला और फ्रॉस्ट में एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है.


Tags:    

Similar News