रूस भी अमेरिका के हैकिंग को लेकर 10 राजनयिकों को करेगा निष्कासित

दोनों देशों के अधिकारी आगामी दिनों में शिखर सम्मेलन की संभावना पर चर्चा भी कर चुके हैं।

Update: 2021-04-17 03:25 GMT

अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में रूस भी अमेरिका के 10 राजनयिकों को निष्कासित करेगा। रूस के विदेश मंत्री सगेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि वह वाशिंगटन के साथ तनावपूर्ण कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए दूसरे जरूरी कदम उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि मॉस्को अपनी प्रतिबंध सूची में आठ अमेरिकी अधिकारियों को शामिल करेगा व रूस की राजनीति में अमेरिकी गैर सरकारी संगठनों का हस्तक्षेप रोकने के लिए इनकी गतिविधियों को प्रतिबंधित करेगा।
इससे पहले अमेरिका में गत वर्ष हुए चुनाव में दखल व हैकिंग को लेकर 10 रूसी राजनयिकों को वाशिंगटन ने गुरुवार को निष्कासित कर दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के सामरिक स्थिरता वार्ता का प्रस्ताव रखा है। दोनों देशों के अधिकारी आगामी दिनों में शिखर सम्मेलन की संभावना पर चर्चा भी कर चुके हैं।


Tags:    

Similar News