कोविड के बढ़ते मामले: राष्ट्रीय संकट के मुहाने पर चीन, शंघाई समेत कई शहर पूर्ण लाकडाउन की गिरफ्त में

चीन में सोमवार को स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए

Update: 2022-04-19 15:04 GMT
बीजिंग, एजेंसी। चीन में सोमवार को स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। इनमें 3,297 लक्षण वाले और 17,332 बिना लक्षण वाले मामले शामिल हैं। संक्रमण के मामलों में वृद्धि से चीन में राष्ट्रीय संकट जैसी स्थिति पैदा होने लगी है। चीन की आर्थिक नगरी शंघाई समेत कई शहरों में सख्त लाकडाउन के चलते आम लोगों की परेशानियां पहाड़ जैसी हो गई हैं। प्रशासनिक सख्ती से लोगों में गुस्सा भी भर रहा है। शंघाई में कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार को सात लोगों की जान भी चली गई। शंघाई के अलावा 18 अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
चीन के लिए चिंता की बात यह भी है कि ये सभी मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के हैं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए चीन ने सख्त लाकडाउन लगाया है। इससे रोजमर्रा के सामना की सप्लाई भी बाधित हो रही है। दैनिक जरूरत के सामना के लोगों तक पहुंचाने में अधिकारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
इंवेस्टमेंट बैंक नोमूरा एवं सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरूवार तक चीन के कम से कम 44 शहरों में पूर्ण या आंशिक लाकडाउन लगाया गया था। सबसे सख्त लाकडाउन शंघाई में है। इसके चलते शंगाई की करीब ढाई करोड़ आबादी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
घरों में कैद होकर रह गए हैं लोग
लोगों को उनके घरों में या फिर विशेष रूप से तैयार किए गए छोटे-छोटे कमरों में रखा गया है। उन्हें थोड़ी देर के लिए भी बाहर निकलने की अनुमति दी जा रही है। इससे लोगों में सरकार के प्रति गुस्सा भी बढ़ रहा है। बढ़ते मामले सरकार के लिए चुनौती ओमिक्रोन के चलते पैदा हुई वर्तमान परिस्थिति चीन सरकार के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि वह राष्ट्रपति शी चिनफिंग की जीरो कोविड पालिसी पर अमल कर रही है। इसमें संक्रमण का एक भी मामला सामने आने पर बेहद सख्त पाबंदी का प्रविधान है।
Tags:    

Similar News

-->