सीरिया (Syria) के राष्ट्रपति बशर अल-असद (Bashar Al-Assad) और उनकी पत्नी आसमा (Asma) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं. राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया, राष्ट्रपति और देश की प्रथम महिला ने कोविड-19 से हल्के लक्षण महसूस होने पर टेस्ट करवाया था. इसमें दोनों लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसमें कहा गया कि 55 वर्षीय असद और आसमा दो से तीन सप्ताह तक घर पर आइसोलेशन की अवधि गुजारने के बाद काम पर लौटेंगे.


Tags: