न्यूज़ क्रेडिट :  punjabkesari.in

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 21-22 सितंबर को जिबूती गणराज्य की यात्रा पर जाएंगे। उनकी इस यात्रा के दौरान भारत और जिबूती के बीच राजनयिक एवं अधिकारिक/सेवा पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट देने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन की जिबूती की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब चीन इस देश में अपना प्रभाव मजबूत बनाने को प्रयासरत है।

Tags: