Lahore लाहौर: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुरुवार सुबह पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक तीन धमाके हुए। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि गुरुवार सुबह लाहौर में धमाके की आवाज सुनाई दी। डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं और एक साथ जमा हो गए हैं। लाहौर में दहशत फैल गई है। लोग सदमे में हैं।