दक्षिण कोरिया-US व्यापार वार्ता में देरी

Update: 2025-04-28 10:49 GMT

World वर्ल्ड: दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ व्यापार अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौता जून 3 को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले नहीं हो पाएगा। साथ ही जुलाई की शुरुआत तक किसी ठोस नतीजे की उम्मीद भी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है।

दोनों देशों के बीच हाल ही में टैरिफ को लेकर प्रारंभिक बातचीत हुई है, जिसमें 8 जुलाई से पहले शुल्क संबंधी तनाव को खत्म करने के प्रयासों पर सहमति बनी है। लेकिन दक्षिण कोरिया की मौजूदा राजनीतिक स्थिति,जहाँ एक कार्यवाहक राष्ट्रपति पद संभाल रहे हैं को देखते हुए बड़े आर्थिक फैसलों में बाधा आ रही है।

कोरियाई पक्ष ने अमेरिका से ऑटो, स्टील और अन्य क्षेत्रों में टैरिफ से छूट मांगी है, और बदले में जहाज निर्माण व ऊर्जा सहयोग जैसे क्षेत्रों में भागीदारी की पेशकश की है। 


Tags:    

Similar News