Mumbai मुंबई: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि चीन की "अनुचित व्यापार नीतियाँ" वर्तमान वैश्विक आर्थिक संकट के पीछे की प्रमुख वजह हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, इसकी शुरुआत असल में 2000 या उससे 3-4 साल पहले से हुई थी, जब चीन को विश्व व्यापार संगठन (WTO) की सदस्यता दी गई थी। तब दुनिया भर के देशों ने सामूहिक रूप से चीन को WTO का सदस्य स्वीकार किया था।”

गोयल ने यह भी कहा कि चीन की नीतियों ने वैश्विक व्यापार प्रणाली को असंतुलित किया है और इससे दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ा है। उनके बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराता जा रहा है और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है।


Tags: