World वर्ल्ड: चीन ने बुधवार को यूरोपीय संघ (EU) द्वारा कुछ चीनी कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों को "अविवेकपूर्ण और अनुचित" करार देते हुए कड़ा विरोध जताया।
दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें कुछ चीनी कंपनियों को भी निशाना बनाया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने EU पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि यूरोप और अमेरिका के कई देश अब भी रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं।