America अमेरिका: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक फर्टिलिटी क्लीनिक के पास भीषण बम धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस दुखद घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने इस धमाके को 'आतंकवादी कृत्य' घोषित किया है और गहन जांच शुरू कर दी है|
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुई। अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर के बाहर एक कार खड़ी थी, जिसमें यह भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दुर्भाग्य से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।