जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा "स्टार्ट टू स्टडी" कार्यक्रम का आयोजन 14 जून को
छग
Raipur. रायपुर। जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से "स्टार्ट टू स्टडी" कार्यक्रम का आयोजन 14 जून रविवार को राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए आयोजक गौरांग काचा ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए विशेष रूप से करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर देश के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर एवं करियर गाइड जवाहर सूरी सेठी विद्यार्थियों को अध्ययन की प्रभावी तकनीकों, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, परीक्षा की तैयारी एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के विषय में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध जादूगर शोमेश थापा का भव्य मैजिक शो होगा, जो विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा एवं सकारात्मक संदेश भी प्रदान करेगा।इस दौरान कई रोचक एवं इंटरैक्टिव प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आंजनेय यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ जायेंन्द्र नारंग एवं समापन सत्र मे समाजसेवी राजेश अग्रवाल उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई रायपुर संस्कार की अध्यक्ष जेसी बरखा अंडानी करेंगी। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में वन बंधु परिषद की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन इवेंट डायरेक्टर गौरांग काचा के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम में सचिव अंकित दास मानिकपुरी, आदित्य टिकरिहा, चैप्टर इंचार्ज सीए सागर जैन एवं चैप्टर कोऑर्डिनेटर निलेश शाह की विशेष भूमिका रहेगी।